Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 18 at 7.06.47 PM

25 करोड़ की लागत से बनाई जानी हैं तिगांव विधानसभा क्षेत्र की नौ सड़कें

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने काम में हो रही देरी पर न केवल अधिकारियों को फटकार लगाई बल्कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों को अपनी विधानसभा में नहीं टिकने देने की भी बात कह दी। नागर ने अपने भतौला निवास पर बैठक कर बल्लभगढ़ से मंझावली,भतौला से तिगांव व क्षेत्र की अन्य कई सडक़ों का काम पूरा न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

WhatsApp Image 2023 02 18 at 7.06.47 PM

नागर ने कहा कि क्षेत्र की करीब नौ सड़कों को बनाने का काम पूरा होना है लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण यह नहीं बन पा रही हैं जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कलम से करोड़ों रुपयों की ग्रांट दे दी लेकिन अधिकारी काम करने के लिए तैयार नहीं है। किसी भी प्रकार की बहानेबाजी को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि उनके क्षेत्र में करीब 25 करोड़ की लागत से नौ सडक़ें बनाने एवं मरम्मत का काम किया जाना है। जिसे जल्द से जल्द पूरा करवाएं। विधायक को गुस्से में देखकर अधिकारियों ने उनसे दो से तीन महीने का समय दिए जाने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि इस समयसीमा के अंदर वह सभी कामों को पूरा कर देंगे। नागर ने उन्हें दो टूक कहा कि इसे आप आखिरी वादा समझें अन्यथा आप अपने लिए स्थान की तलाश कर लें। नागर ने कहा कि भतौला से तिगांव रोड़ को फोर लेन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा, इसके लिए जरूरी पेड़ों को काटने की एनओसी प्राप्त हो गई है। जिसका काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि हम जनता को सुविधाएं देने के लिए चुने गए हैं। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी एसई प्रवीन चौधरी, एक्सईएन प्रदीप संधु,एसडीओ प्रकाश लाल व अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *