Breaking News

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकार राजीव कुशवाहा को रिपोर्टिंग के दौरान मिली धमकी के विरोध में दिया ज्ञापन

पत्रकार राजीव कुशवाहा को रिपोर्टिंग के दौरान युवक ने मोबाइल बंद नहीं करने पर तोड़ने की दी धमकी।

राउरकेला, सुंदरगढ़, उड़ीसा।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सुंदरगढ़ जिला काउंसिल सदस्य व भारत समाचार न्यूज एजेंसी के पत्रकार राजीव कुशवाहा को खबर संग्रह के दौरान एक युवक ने कैमरा बंद करने व मोबाइल तोड़ देने की धमकी दी। जिसके विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने बिसरा थाना पहुंच कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया । श्री कुशवाहा ने बताया कि उन्हें सोमवार की शाम एक सड़क दुर्घटना की खबर मिली। जिसके बाद वे खबर संग्रह के लिए बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, अस्पताल में पहुंचने पर अस्पताल में भीड़ उमड़ी हुई थी और श्री कुशवाहा उनका फोटो व वीडियोस ले रहे थे तभी भीड़ में से एक युवक ने कैमरा बंद करने व मोबाइल तोड़ने की धमकी देने लगा। जिसके विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सुंदरगढ़ के द्वारा बिसरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। ज्ञापन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने जगह जगह पर पत्रकारों पर हो रहे हत्या व हमलों का भी जिक्र की । मामले को संज्ञान में लेते हुए बिसरा थाना प्रभारी द्वारा उक्त युवक को थाना बुलाया गया। युवक ने अपने सफाई में बताए की वे पत्रकार के परिचय से अनजान थे। जिसके कारण बात इतनी बढ़ गई, बाद में आपसी समझौता के बाद मामला खत्म हुआ ।
इस दौरान इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजन शर्मा, उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, जिला महासचिव रीतेश प्रजापति, राजीव कुशवाह, आशिक अंसारी, बिरसा मुंडा, लखन लोहार, नवीन प्रधान मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *