Breaking News

गाजीपुर-गाव से आकर शहर मे अय्यासी करता था राहुल नाराज होकर कर दिया माशूका की निर्मम हत्या

टीम आईबीएन न्यूज

गाज़ीपुर । युवती की निर्मम हत्या के बाद शव उसके ही घर पर मिला, मामला गाज़ीपुर शहर कोतवाली के टेढ़ी बाजार क्षेत्र का है।

जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची और छानबीन के बाद राहुल यादव (22) वर्ष को तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

एसपी गाज़ीपुर ओमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश किया और बताया कि मृतक युवती और गिरफ्तार अभियुक्त के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्या के बाद कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने सर्विलांस के आधार पर आला क़त्ल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका उसको धोखा देकर दूसरे से भी बातचीत करती है और सम्बंध रखती है।

इसी बात को लेकर बीते 9/10 फरवरी की रात में इन दोनों के बीच कहा सुनी हुई और आरोपी राहुल यादव पुत्र राजेश यादव प्रेमी ने जो सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गाँव का निवासी हैं उसने अपनी प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और भाग गया ।

जिसे पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ज़मानियाँ मोड़ से उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वो कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने प्रेमी राजेश यादव को हत्या के आरोप में सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *