Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 30 at 6.25.44 PM

लापता हुई 28 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने एक महिने पहले घर से लापता हुई 28 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद किया है।

WhatsApp Image 2023 01 30 at 6.25.44 PM

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 27 दिसम्बर को अपने घर से लापता हुई 28 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से महिला का खेड़ी पुल एरिया का पता लगा। जिसपर कार्रवाई करते हुए तुरंत क्राइम ब्रांच कैट टीम ने महिला को बरामद कर लिया है।

महिला के परिजनों को सूचन दी गई। महिला से परिजनों के सामने पूछताछ की गई जिसमें महिला ने बताया कि उसका किसी बात को लेकर परिवार के साथ गृह क्लेश चल रहा था। जिससे नाराज होकर महिला बिना बताए घर से निकल गई थी। परिवारजनों को हिदायत देते हुए सकुशल हवाले कर दिया है। गुमशुदा महिला के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *