Breaking News

कांग्रेस का इतिहास त्याग और कुर्बानी देने का है-रामजी गिरि

 

18 1 लार/सलेमपुर (देवरिया)। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में सलेमपुर विधानसभा के उकीना ग्राम पंचायत में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लोगों के बीच राहुल गांधी का संदेश पत्र व कैलेंडर देकर किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग व कुर्बानी का रहा। कांग्रेस का कार्यकर्ता देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगा कर इसको सुरक्षित रखेगा। आज देश की जनता महंगाई की मार से बेहाल हैं, भाजपा को केवल सत्ता की जरूरत है। आम जनता के सुख दुख से कोई मतलब नहीं है। आपसी नफरत और झगड़े हमारे देश के विकास में बाधक है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान स्वर्णिम भारत के निर्माण में सहायक होगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद, डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, वशिष्ठ मोदनवाल, आर डी शेख, संजय गुप्ता, बालचन्द पटेल, आनंद नारायण मिश्र, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, नन्हे बाबा, वजीर अहमद, डॉ परवेज, शमशाद सिद्दिकी, बदरुल जमां, पप्पू लारी, शमीम अहमद सिद्दिकी, डॉ पी के सिंह, अनिल शर्मा, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे ।कार्यक्रम के आयोजक आर डी शेख ने सभी आगतों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृपया शूरू ऐप पर मेरी पोस्ट को लाइक और कमेंट करें और अपने नगर में लोकप्रिय होने में मेरी मदद करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *