Breaking News

देवरिया – कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वाँ गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी ने किया संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का किया आह्वान

देवरिया (सु0वि0) 26 जनवरी जनपद में 74 वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह राष्ट्र प्रेम व शहीदों के बलिदान पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूलों कॉलेजों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ संविधान के उद्देशिका की शपथ ली गई। महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को स्मरण करने का भी है। साथ में उनके कृत्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर भी देता है। इन विचारों से हम एक बेहतर गणतंत्र एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से वंचित तबकों के उत्थान एवं उन्नयन के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रजातंत्र, संविधान एवं इसके मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0एवं रा0) नागेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, एसडीएम न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी, एएसडीएम आरपी वर्मा सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्ता गण, कर्मचारी गण एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *