Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.13.47 AM

बीमार व्यक्ति को पुलिस ने सामाजिक संस्था की मदद से पहुंचाया अस्पताल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कडक़ड़ाती ठंड में लावारिस अवस्था में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गरीब व्यक्ति को फरीदाबाद पुलिस प्रशासन ने ह्यूमन लीगल एंड क्राईम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एनजीओ के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाकर पुण्य का कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति कई दिनों से एनएच- 5 स्थित बगगा काम्पलैक्स के बाहर सो रहा था।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.13.47 AM

जिसकी सूचना जब क्राईम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एनजीओ की राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल को लगी तो उन्होंने उक्त व्यक्ति को देखा तो वह बहुत ही कमजोर और बीमार नजर आया। जिस पर उन्होंने बिना किसी देरी के तुरंत इसकी जानकारी एनआईटी नंबर पांच पुलिस को दी। जिस पर हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल नरेश कुमार ने एम्बुलेंस को बुलवाया और उक्त व्यक्ति को बादशाह खान अस्पताल पहुंचा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम विजय बताया है और वह चार दिनों से लावारिस अवस्था में था।

 

फिलहाल डाक्टर उसका इलाज कर रहे है। फरीदाबाद पुलिस और ह्यूमन लीगल एंड क्राईम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एनजीओ के इस कदम की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। क्राईम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एनजीओ की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती राधिका बहल ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस पुण्य के कार्य में पुलिस कर्मचारियों ने अपना पूरा सहयोग दिया और अन्य संस्थाओं को भी ऐसे गरीब व कमजोर लोलोां की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *