Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.15.49 AM

बैंक में सेंधमारी करके पैसे लूटने का किया असफल प्रयास,क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशानिर्देश तथा एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने बैंक में सेंधमारी करके लूट का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रोबिन है जो फरीदाबाद के सिलाखरी गांव का रहने वाला है। दिनांक 21 जनवरी को धौज थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसमें आरोपी ने ग्रामीण बैंक में सेंधमारी करके पैसे लूटने का प्रयास किया था परंतु पैसे नहीं मिले तो आरोपी ने मोबाइल चोरी कर लिया।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.15.49 AM

इम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को पैसों की आवश्यकता थी। इसलिए आरोपी तीन-चार दिन पहले बैंक में लोन लेने के लिए गया था परंतु बैंक ने लोन देने से मना कर दिया तो आरोपी ने बैंक से पैसे लूटने का प्लान बनाया।

 

बैंक बंद होने के बाद रात के समय आरोपी आरी पेचकस लेकर बैंक के पास पहुंचा और बैंक में जंगला आरी से काटकर बैंक के अंदर घुस गया। इसके पश्चात आरोपी ने वहां पर अलमारी और दराज खंगाल मारे परंतु उसे पैसे नहीं मिले क्योंकि पैसे बैंक के चेंबर में रखे जाते हैं। जिसके बारे में आरोपी को नहीं पता था। आरोपी ने स्ट्रांग रूम का ताला खोलने की कोशिश की परंतु वह उसमें भी सफल नहीं हो पाया। थक हारकर आरोपी ने मैनेजर के ऑफिस से सरकारी मोबाइल चुराया और फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से आरी पेचकस और चोरी का मोबाइल बरामद किया जा चुका है और पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *