Breaking News

देवरिया – रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा 01 चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

आज दिनांक- 22.01.2023 को प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर पटनवापुल के पास अभियुक्तगण 1. राहुल भारती पुत्र स्व0 राम आधार नि0 माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया 2. विक्रम प्रजापति उर्फ काशी पुत्र संन्तोष प्रजापति नि0 माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया को एक दो पहिया वाहन हिरो HF डिलक्स वा0सं0 UP52 AQ 7565 के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामद वाहन के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.01.2023 को ग्राम रामपुर चन्द्रभान अमतही में एक घर के बाहर से चोरी किये थे। पुलिस टीम द्वारा बरामद मोटरसाईकिल को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना रामपुर कारखाना पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल से सम्बन्ध में मु0अ0सं0 22/2023 धारा 379, 411 भादवि का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो का विवरणः-

  1. राहुल भारती पुत्र स्व0 राम आधार निवासी माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया
  2. विक्रम प्रजापति उर्फ काशी पुत्र संन्तोष प्रजापति निवासी माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया

बरामदगी का विवरणः– एक अदद दो पहिया वाहन ( हिरो HF डिलक्स वा0सं0UP52 AQ 7565)

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
  2. उ0नि0 अभिषेक तिवारी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
  3. हे0का0 पंकज यादव थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
  4. का0 बृजेश कुमार थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
  5. का0 रामानन्द यादव थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *