Breaking News
88cebbd8 9425 4399 97b8 b8f236978b33

परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का कार्य निरंतर जारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:परिवार पहचान पत्र की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि जिला में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है तथा इसके लिए फील्ड वेरिफिकेशन का कार्य भी निरंतर जारी है।

88cebbd8 9425 4399 97b8 b8f236978b33

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा विभिन्न तरीकों से लोगों द्वारा उनके परिवार पहचान पत्र में घोषित आय की जांच की जा रही है व अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को व्यर्थ में परेशान होने की जरूरत नहीं है तथा उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं व योजनाओं का लाभ मिलेगा। एडीसी अपराजिता ने कहा कि पीपीपी को ऑनलाइन अपडेट कराने का कार्य अटल सेवा केन्द्रों, सरल केंद्रों और सीएससी सेंटरों पर किया जा रहा है। एडीसी अपराजिता आज बुधवार को अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आय वेरिफ़िकेशन के साथ-साथ किसी का नाम जोड़ना,दिव्यागों का स्टेट्स अपडेट कराना,जन्मतिथि में सुधार करना आदि के कार्य भी शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि 55 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति के जन्मतिथि में सुधार के लिए वोटर आईकार्ड लाना अनिवार्य है। वोटर कार्ड वर्ष 2017 के पहले का होना जरूरी है।हेल्पलाइन नंबर पर दी जा रही है जानकारी। एडीसी अपराजिता ने बताया कि प्रशासन ने पीपीपी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2792999 जारी किया है। कोई भी नागरिक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक फोन कर परिवार पहचान पत्र से संबंधित जानकारी ले सकता है। एडीसी अपराजिता ने आगे बताया कि पीपीपी विभागीय अधिकारियों की मानें तो फरीदाबाद में 5,92,625 परिवारों के पीपीपी बन चुके हैं। इनमें बल्लभगढ़ एरिया में 41,778, फरीदाबाद ब्लॉक में 25,395 तथा तिगांव में 28,562 परिवार शामिल हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में कुल 4,96,918 लोगों के पहचान पत्र बन चुके हैं। वहीं 18,400 बीपीएल और अंत्योदय परिवार शामिल हैं।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *