Breaking News

चिन्हित हॉट स्पॉट को हरा-भरा बनाकर फोटो सहित करें रिपोर्ट प्रस्तुत:डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में
हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि शहरों में प्रदूषण का स्तर कम से कम रहे।

0b6a9a16 f0de 4da7 95b6 8b5076cd51ff

शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से हो रहे प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। डीसी विक्रम सिंह बुधवार को हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने एनजीटी के निर्देश पर बनाई गई ज्वाइंट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि अगली तारीख पर उसे एनजीटी के सामने प्रस्तुत किया जा सके।

 

मुख्य रूप से शहर में प्रदूषण के हॉटस्पॉट को ग्रीन स्पॉट में बदलने की योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग जिला में जो चिन्हित हॉट स्पॉट हैं। उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनको हरा-भरा बनाकर फोटो सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर एडीसी अपराजिता,एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल,नगर निगम के ज्वाइंट कमीशनर गौरव अतिल, ज्वाइंट कमीशनर शिखा,प्रदूषण बोर्ड की जिला अधिकारी स्मिता कनोडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261011 WA0003

मानव रचना यूथ कप का एमआरईआई के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला ने किया शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:मानव रचना फुटबाल यूथ कप टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *