Breaking News
3f8747dc 5984 4435 978d aa8aef41dfa2

अयोध्या -मिल्कीपुर में मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 20 एंड्रायड फोन उड़ा ले गए चोर ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या –3f8747dc 5984 4435 978d aa8aef41dfa2
पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के खजुराहट मिल्कीपुर संपर्क मार्ग स्थित एपीएस मोबाइल शॉप के शटर का ताला चोरों ने काटकर लगभग लाख रुपए की एंड्राइड मोबाइल को पार कर दिया।

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रजनीश पांडे ने घटना की बारीकी से जांच की। पीड़ित को जल्द चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

एपीएस मोबाइल शॉप के प्रोपराइटर अवतन्श प्रताप सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम 8 बजे दुकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। सुबह आसपास के दुकानदारों ने देखा कि एपीएस मोबाइल शॉप की दुकान का शटर आधा उठा हुआ है तो उन लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी।

जानकारी होते ही आनन-फानन में दुकानदार दुकान के ऊपर पहुंच कर देखा तो शटर का ताला कटा हुआ था। जब अंदर घुस कर देखे तो लगभग 20 एंड्रॉयड फोन गायब थे।

जिनकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है।पीड़ित अवतन्श प्रताप सिंह नेहा स्थानीय पुलिस को घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली इनायतनगर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित से चोरी हुई मोबाइलों का आईएमआई नंबर मांगा गया है , फिलहाल दुकानदार ने कहा कि मुकदमा लिख लीजिए।

हमारी दुकान का बीमा है, मेरा भुगतान बीमा कंपनी से हो जाएगा।फिलहाल घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है।

एक माह के भीतर अज्ञात चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के 5 स्थानों पर जबरदस्त तरीके से चोरी कर कई लाख रुपए के सामानों को पार कर दिया लेकिन अभी तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *