Breaking News
95562e3a efd0 4da6 8b41 ff0d899f081f

क्राइम ब्रांच ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1 सीएनजी ऑटो किया बरामद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट32a3fdf7 7a74 4bc6 9a07 fec8b1149489 1 95562e3a efd0 4da6 8b41 ff0d899f081f

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शाहिद खान है। जो बल्लभगढ़ की कलंदर कॉलोनी का रहने वाला है। दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने एक सीएनजी ऑटो चोरी किया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी छीना झपटी के मुकदमे में जेल जा चुका है। जेल से आने के पश्चात आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *