Breaking News
e726b1ac 98d5 4db1 befa 8f2179cdad7e

भारतीय किसान संघ गर्जना रैली को लेकर बस द्वारा दिल्ली रवाना

रैली के माध्यम से किसान अपनी मांगे रखेगाe726b1ac 98d5 4db1 befa 8f2179cdad7e

बीगोद– 19 दिसंबर को दिल्ली एकादशी रामलीला मैदान में गर्जना रैली को लेकर रविवार को बीगोद बस स्टैंड किसानों दल जोश उत्साह ऊर्जावान कार्यकर्ता भारतीय किसान जिंदाबाद का उद्घोष करते हुए बस द्वारा रवाना हुये।

किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्यामलाल सुथार ने बताया की 60 किसान का दल अपनी मांगों को लेकर दिल्ली रवाना हुए जिस दौरान रैली में अपनी मांगे लाभकारी मूल्य की घोषणा वह इससे कम में किसान का माल नहीं खरीदने।

सुनिश्चित हो किसानों की सम्मान निधि बढ़ाई जाए नदी से नदी जोड़ने की योजना में प्राथमिकता दी जाए जिससे हर खेत को पानी मिले जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके, रोजगार मिले ताकि किसान पलायन नही कर सके।

आदि अनेक मांगो को लेकर बस द्वारा बीगोद, मालीखेडा, सराणा, हुरडा, खटवाडा, बरूदनी, जालिया, मोई, नीम का खेडा, लाडपुरा, नयागांव, बिट्ठलपुरा, जालिया, हुरडा, त्रिवेणी, मानपुरा, कुडी, सोपुरा, नन्दराय, मुकुदपुरिया, पिताजी का खैडा, खाचरोल, धोलाभाटा, प्रतापपुरा, काछोला , बरूदनी, भारलिया, घोडा आदि क्षैत्रों से ऊर्जा के साथ रवाना हुए।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष श्याम लाल सुथार ,सह मंत्री धन्ना लाल कुमावत, देवी लाल जाट ,रामसुख जाट, जमना लाल कुमावत ,लादू लाल कुमावत, रामेश्वर लाल, लाला राम गुर्जर, मोहन लाल ,चांदमल ,भंवर लाल तेली, सांवरमल, भगवान लाल माली, घीसा नाथ आदि किसान रवाना हुए।

( फोटो कैप्शन भारतीय किसान संघ जयघोष के साथ बस द्वारा दिल्ली रवाना होते)

फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *