Breaking News
27900860 2246 468d 83c1 b6729cd2bd19

खाद को लेकर लगी 3 किलोमीटर की काशतकार व महिलाओं की लाइन

 

पुलिस ,ग्राम सेवक मोजुदगी मे हुआ खाद वितरण

क्षैत्र मे 1590 यूरिया खाद की खेप पहुंची27900860 2246 468d 83c1 b6729cd2bd19

बीगोद– कस्बे के क्षैत्रों मे 1590 यूरिया की खाद की खेप पहुंची जिससे पुलिस मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से खाद का वितरण किया।

सहायक कृषि अधिकारी नोडल मांडलगढ़ रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि शनिवार को शिव खाद बीज भंडार त्रिवेणी मैं 790 बैग यूरिया व चारभुजा ट्रेडर्स पर 450 बैग यूरिया व विशाल ट्रेडर्स बीगोद पर 450 बैग यूरिया के पहुंचे खाद की भनक लगते ही काश्तकार व महिलाओं की भीड़ उमड़ी जिस दौरान दो से 3 किलोमीटर की कतारें लग गई।

कृषि पर्यवेक्षक सत्यनारायण जाट ने बताया कि प्रत्येक काश्तकार को एक राशन व आधार कार्ड पर एक खाद का कट्टा यूरिया का वितरण शांतिपूर्ण तरीके से किया गया काश्तकार रामनिवास वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक राशन व आधार कार्ड पर एक युरिया खाद का कट्टा दिया जा रहा जो खेती के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरे की जैसे हैं सरकार को एक राशन व आधार कार्ड पर दो कट्टे यूरिया खाद के देने चाहिए ताकि कुछ हद तक राहत मिले।

(फोट़ो कैप्सन– खाद वितरण के दौरान लगी लंबी कतारें)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *