Breaking News
69d09f48 8f4a 472b b98e 36ac52f6c00c

भाजपा की बैठक में सहकारिता चुनाव एवं जन आक्रोश रैली के संबंध में की चर्चा

 

बीगोद– विधानसभा क्षेत्र के त्रिवेणी संगम में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई।69d09f48 8f4a 472b b98e 36ac52f6c00c

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर की ।

बैठक में सहकारिता चुनाव एवं जन आक्रोश रैली के संबंध में चर्चा की गई । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री एवं सहकारिता संयोजक प्रभारी बाबूलाल टांक थे जबकि महुआ मंडल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी ने अध्यक्षता की ।

हरी लाल जाट ,अर्जुन ब्रह्भट्ट ,सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेंद्र बोहरा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक कल्याण गुर्जर ,शाहपुरा मंडल उपाध्यक्ष कैलाश सैनी विशिष्ट अतिथि रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि बाबूलाल टाक ने एवं सहकारिता संयोजक राजेंद्र बोहरा ने सहकारी चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं अधिक से अधिक सहकारी समितियों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनाने का आह्वान किया गया एवं जन आक्रोश रैली में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी रखकर रैली के आयोजन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान महामंत्री मुकेश जोशी, महावीर मीणा ,सहकारिता प्रकोष्ठ विधानसभा प्रभारी मुकेश पाराशर ,सरपंच हरजी रेबारी, sc मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र बैरवा, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल माली, मुकेश बैरवा, मंडल मंत्री कान सिंह राणावत ,मथुरा जाट सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (फोटो कैप्शन-

1 मां भारती के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करते भाजपा प्रतिनिधि
2- जन आक्रोश रैली को लेकर विचार विमर्श करते हैं भाजपा कार्यकर्ता) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *