Breaking News

जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन के दौरे के दौरान अवैध खनन खुलेआम उड रही धज्जियां

 

अधिकारी जानकर अनजान बन बैठे

 

बीगोद–बुधवार को जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन दौरे के दौरान अलसुबह अवैध खनन की उड रही धज्जियां अधिकारी अनजान बनकर बैठे।3333333

बुधवार को अलसुबह असख्य ट्रैलर, ट्रैक्टर, ट्राली बेधड़क होकर खटवाडा रोड, मालीखेडा रोड,
मेन बस स्टैंड होते हुए आदि क्षैत्रों से गुजरे लेकिन कार्यवाही कर धरपकड़ वाले नदारद होने से बजरी माफियाओं दबंगई से हौसले बुलंद है।

इससे पूर्व बजरी के अवैध खनन को लेकर सरकार के तीन दिवसीय अभियान चलाया वो फिसड्डी रहा उस दौरान भी अवैध बजरी के वाहन सड़कों पर सरपट गुजरते हुए दिखे लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ जिसको देखते साफ लगता बैखोफ अवैध खनन, परिवहन एंव भंडारण के अभियान पर व जिला सचिव प्रभारी के आवागमन के दौरान भी प्रशासनिक अधिकारी पलीता लगा रहे। जिसका संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है जिससे राज्य सरकार को लाखों रुपए प्रतिदिन की राजस्व की हानि हो रही ।

जिस दौरान कस्बे एंव क्षैत्रों मे
निकलने वाले बजरी भरे ट्रैक्टर, ट्राली के पास किसी तरह
का खनिज विभाग का ई – रवन्ना नही होते हुए बजरी ठैकेदार ट्रैक्टर वाले से अवैध टोकन के नाम पर रायल्टी एंव जी एस टी की वसूली कर लाखो रूपये के राजस्व की राज्य सरकार को हानि पहुंचा रहे है। इस तरह अवैध बजरी परिवहन करने वाले वाहनों को खनिज, राजस्व, परिवहन एंव पुलिस विभाग द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जाती है अवैध बजरी भरे वाहन कस्बे एंव सडको पर तेज गति से दौडते हैं जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है क्षेत्र के आम लोगों की मांग है कि अवैध बजरी परिवहन को तुरंत रुकवाया जाये जिससे जनहानि एंव राजस्व की हानि रूक सके ।3333333333

इस दौरान मंगलवार को बडलियास थाना ऐरिया मे बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो जनों को टक्कर मार दी किस से एक व्यक्ति की मौत हो गई वह दूसरा जिंदगी से अस्पताल में जंग लड़ रहा है
(फोटो कैप्सन– बैखोफ सरपट दौडते बजरी भरे ट्रैलर व ट्रैक्टर सडक पर)

फोटो कैप्सन -प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *