Breaking News

17 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना एनआईटी ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट23 5

फरीदाबाद:डीसीपी एनआईटी नीतीश अग्रवाल के द्वारा जघन्य मामलों में अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है जो स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नंद गांव का तथा हाल में फरीदाबाद के लक्कड़पुर में रहता है। आरोपी ने 28 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया था जिस पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना एनआईटी में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला थाना पुलिस टीम उप निरीक्षक मुकेश रानी के नेतृत्व में आरोपी को रेड कर फरीदाबाद की सेक्टर-21 से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी की उम्र 26 साल है। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता दयालबाग चौकी एरिया की रहने वाली है। आरोपी को मामले की पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *