Breaking News

गोरखपुर: डिस्पोजल एसोसिएशन ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

डिस्पोजल एसोसिएशन ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
प्रणव तिवारी(उपसम्प गोरखपुर)- गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने संयुक्त रुप से आज नगर निगम में महापौर सीताराम जायसवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने मांग किया कि जिस तरह से प्लास्टिक कैरी बैग को एक मानक दिया गया है उसी तरह से प्लास्टिक संबंधी डिस्पोजल गिलास,प्लेट चम्मच,पैकिंग मटेरियल इत्यादि वस्तुओं का भी एक मानक तय करें। महापौर सीताराम जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आपकी बात वह मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से एसोसिएशन के संरक्षक अशोक गुप्ता, अध्यक्ष पवन जालान, मंत्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णु जायसवाल, आशीष कुमार, हनी अग्रवाल, रमेश गुप्ता, एस डी इंटरनेशनल के प्रतिनिधि ए के शुक्ला,उमेश मिश्रा,संतोष पांडे सहित दर्जनो व्यापारी उपस्थित रहे।

ibn24x7 staff news

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *