Breaking News

अनहोनी होने पर पत्रकार के परिजन को देंगे 11 लाख:महावीर गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पत्रकार एसोसिएशन और महिला पत्रकार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कांफ्रेसिंग हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान महावीर गोयल ने की,जबकि बैठक में मुख्य तौर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ व जिला लोकसपंर्क अधिकारी राकेश गौतम मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम मुकेश वशिष्ठ व डीपीआरओ राकेश गौतम ने फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान महावीर गोयल तथा महिला पत्रकार एसोसिएशन प्रधान पूजा शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्यों को संस्थाओं के गठन पर बधाई दी। बैठक में मुख्य तौर पर पत्रकारों के कल्याण बारे चिंतन किया गया और समाज के लिए पत्रकार क्या कर सकते है। इसको लेकर भी चर्चा की गई। वहीं मान्यता प्राप्त पॉलिसी को सरल किए जाने तथा गैरमान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिए जाने के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। एफपीए के प्रधान महावीर गोयल ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा 15 अक्टूबर को भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के मंत्रियों विधायकों,पूर्व विधायकों, प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि यूट्यब चैनलों,फेसबुक पोर्टलों के लिए संचालन के लिए सरकार जो पॉलिसी ला रही है। उसमें एजुकेशन के साथ-साथ पत्रकार को कम से कम किसी नेशनल समाचार पत्र अथवा चैनल का अनुभव होने का भी मापदंड रखा जाए। ताकि उसे पत्रकारिता के बारे में अच्छे से ज्ञान हो सके। वहीं गोयल ने कहा कि फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि एसोसिएशन के किसी भी सदस्य के साथ अगर कोई हादसा या अनहोनी होती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को एसोसिएशन की ओर से 11 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि पैसों से आदमी की भरपाई नहीं होती,लेकिन एसोसिएशन अपना दायित्व निभाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सदस्य पत्रकार के परिवार में बेटे-बेटी की शादी, बेटी का जन्म जैसे मांगलिक कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से 21 हजार रूपए की राशि शगुन के रूप में दी जाएगी। वहीं राजनैतिक लोगों तथा सरकारी तौर पर भी सहायता कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को अच्छी पत्रकारिता मिले। इसके लिए एसोसिएशन ने योजनाएं बनाई है,जिन्हें अमल में लाया जाएगा। वहीं बैठक में मीडिया कार्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ व डीपीआर राकेश गौतम ने संयुक्त रूप से सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वह एसोसिएशन के साथ है और पत्रकारों के हितों के लिए जो भी कार्य होंगे,वह उनमें पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में दैनिक ट्रिब्यून से देशपाल सौरोत,दैनिक भास्कर से धीरेंद्र राजपूत,पंजाब केसरी दिल्ली से राजेश नागर,विराट वैभव से खेमचंद गर्ग,हिन्दुस्तान से सुभाष शर्मा,पंजाब केसरी टीवी से पूजा शर्मा,सिटी न्यूज 100 से विनीश कुमार,नरेंद्र शर्मा जी न्यूज,पंजाब केसरी दिल्ली बल्लभगढ़ से नितिन बंसल, हिन्दुस्तान एक्सप्रेस से मनोज तोमर,ईटीवी भारत से प्रेम खान, जनतंत्र न्यूज से सुनील चौधरी, हर खबर न्यूज से संजय गुप्ता, अटल हिंद से योगेश गर्ग, हिन्दुस्तान विजन सुरेश गौतम, फरीदाबाद अब तक पुष्पेंद्र राजपूत,फरीदाबाद लेटेस्ट न्यूज धर्मेन्द्र राजपूत,वी न्यूज से जितेंद्र वत्स,हिन्दुस्तान अब तक दिनेश भारद्वाज,उदय भास्कर से पंकज गर्ग, आईबीएन न्यूज़ से बी.आर.मुराद वहीं महिला पत्रकार एसोसिएशन की ओर से ऊषा शर्मा,मानसी अरोड़ा,ज्योति शर्मा,आरती राय,पूजा भारद्वाज, भावना सहित विभिन्न समाचार पत्रों,न्यूज चैनलों एवं बेव पोर्टलों के पत्रकार मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *