Breaking News
G 1

गाजीपुर:महिला शिक्षक संघ की पदयात्रा गाधी प्रतिमा का किया माल्यार्पण कहा पुरानी पेंशन के बहाली की है दरकार

G 1

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर – गांधी जयंती के अवसर पर आज दिन रविवार को प्रांतीय कार्यकारिणी , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ व संबंधित समस्त संगठन के द्वारा पुरानी पेंशन बहाल किए जाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय महुआबाग से गांधी पार्क आमघाट तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाला गया । तत्पश्चात पदयात्रा के बाद गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया ।

QQQQ

तथा अपने इस मांग को मुख्यमंत्री तक प्रेषित करने के लिए जिलाधिकारी को प्रेषित भी किया ‌। जिनके प्रतिनिधि तहसीलदार गाजीपुर ने महिला शिक्षक संघ एवं सहयोग करने वाले संगठन के द्वारा पत्र लेकर आश्वस्त कराया की आपके इस मांग को पहुंचाया जाएगा । जिसमें इस ज्ञापन के दौरान शिक्षक कर्मचारी मांग करता है कि राज्य कर्मचारियों शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास एवं योजना के क्रियान्वयन में अर्पित करने के उपरांत उन्हें एवं उनके परिवार को बेसहारा छोड़ना न्याय संगत नहीं है । तथा इन्हें भी समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का हक मिलना चाहिए ।

इस मौके पर (जिलाध्यक्ष) प्रीति सिंह , विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के (जिलाध्यक्ष) अनंत सिंह , दुर्गेश प्रताप सिंह , बबीता पांडे , शीला सिंह , (कोषाध्यक्ष) गायत्री राय , सुप्रिया जयसवाल (मीडिया प्रभारी) एवं समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष किश्वर सुल्ताना , गीता वर्मा , सुमन गुप्ता , सरोज भारती , सदर ब्लाक अध्यक्ष रिंम्पू सिंह , अपराजिता सिंह , आरती यादव , रिचा सिंह , सुशीला विश्वकर्मा , अर्चना राय , श्रद्धा सुमन चौहान , आदि लोग मौजूद रहे ।

गाजीपुर से ब्युरो रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *