Breaking News

हमारे दिलों में शहीद भगत सिंह हमेशा रहेंगे:धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी ने गांधी कॉलोनी,एनआईटी-5 स्थित चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना के साथ राजेंद्र शर्मा,गुलशन बग्गा, विनोद भाटी,ओपी वर्मा,कृष्ण कांगड़ा,डीएस चावला,देवराज गौड़,मेहरचंद हर्षाना,राजकुमार, प्रीतम सिंह,मुल्क राज भड़ाना आदि ने शहीद भगत सिंह को शत शत नमन किया। इस मौके पर आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह जी की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले महान क्रांतिकारी महज 23 वर्ष की उम्र में ही शहीद हो गए।भारत को आजादी दिलाने में भगत सिंह ने अहम योगदान निभाया और अंग्रजों से जमकर टक्कर ली, उनके इस जुनून को देखकर ब्रिटिश सम्राज्य भी हिल गया था। भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उल्लेखनीय नायकों में से एक थे। उन्होने कहा कि शहीद भगत सिंह आजादी के दीवाने वीर थे छोटी सी उम्र में उन्होंने भारत की आजादी के लिए हंसते हंसते हंसते फांसी के फंदे को चुम लिया और भारत माता की आन बान शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। भड़ाना ने कहा कि शहीद ऐ आज़म की मां ने कहा था अंतिम समय तक आंखों से आंसू ना जाएं भगत सिंह मेरे दूध की लाज रखना। आज हम उन्हीं की मेहरबानी से खुली हवा में सांस ले रहे हमें उनके आदर्श मार्ग पर चलना चाहिए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *