Breaking News

रामलीला आर्यनगर तीसरे दिन की लीला का मंचन

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। श्री श्री रामलीला समिति आर्यनगर के तत्वावधान में मंगलवार की रात कलाकारों ने तीसरे दिन की लीला का मंचन शुभारम्भ भगवान की आरती से किया। मुरादाबाद की प्रसिद्ध कार्तिकेय सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों द्वारा निदेशक पकंज दर्पण अग्रवाल के निर्देशन में लीला का मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो गए । आज की लीला में दिखाया गया कि भगवती गंगा का अवतरण धरती पर महाराज भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद किस प्रकार हुआ । साथ ही भगवान राम द्वारा जनकपुरी दर्शन , फुलवारी भर्मण ,गौरी पूजन का मंचन हुआ ।

तड़का वध व अहिल्या उद्धार के बाद ऋषि विस्वामित्र जी के साथ राम व लक्षमण जनकपुर पहुँचते है नगर भर्मण करते हुए पुष्प वाटिका में आते है । वहाँ गौरी पूजन के लिए आई हुई जानकी जी को देखते है तत्पश्चात महाराज जनक द्वारा आयोजित धनुष यज्ञ में पहुँचते है । इस अवसर पर रेवती रमण दास , पुष्प दंत जैन , दीपजी अग्रवाल ,विकास जालान ,मनीष अग्रवाल सराफ ,कीर्ति रमण दास ,राजीव रंजन अग्रवाल,जितेन्द्र नाथ अग्रवाल “जीतू” ,भागवत दास अग्रवाल ,सहित अनेकों की सहभागिता रही।

28.09.22 बुद्धवार के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विकास जालान ने बताया कि धनुष यज्ञ ,सीता स्वयंवर आदि प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *