Breaking News

मा० मुख्यमंत्री उoप्रo सरकार का जनपद अयोध्या में प्रस्तावित भ्रमण / दर्शन पूजन कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक- 28.09.2022 को समय प्रातः 07:00 बजे से यातायात व्यवस्था लागू रहेगी

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
1. अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन / आटो विक्रम वाहनो का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, बालू घाट बैरियर होते हुए साकेत बैरियर तक ही जायेगें उसी रास्ते अयोध्या शहर ही तरफ जायेगें।
2. अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चकतीर्थ व महोबरा होते हुए अपने गनतव्य को जायेंगें।
3. गोण्डा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
4. बाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आयेंगे। 5. बन्धा तिराहा (नयाघाट) से अन्दर आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
6. नयाघाट से अयोध्या शहर की तरफ आने वाले आटो विक्रम साकेत पम्प बैरियर, बालूघाट बैरियर, रामघाट चौराहा, आशिफबाग, महोबरा चौराहा, गुप्ता होटल से जायेंगें। 7. साकेत चैरियर से नयाघाट की तरफ आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।
8. दीनबन्धु से छोटी छावनी की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। 9. रामघाट चौराहे से हनुमानगढ़ी की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। 10. टेढ़ी बाजार चौराहा से श्रीराम अस्पताल की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।
11. दन्तधावन कुण्ड तिराहा से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। 12. कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट महानुभावों के वाहनों की पार्किंग बिजली घर की पक्की पार्किंग में किये जायेगे।
13. कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सम्भ्रान्त / गणमान्य के वाहनों की पार्किंग हनुमानगुफा से रामकथा संग्रहालय इन्टरलाकिंग पर पार्क किये जायेगें। 14. कार्यकम में सम्मिलित होने वाले महानुभावों के वाहनों की पार्किंग गाँधी आश्रम के बगल खाली स्थान पर पार्क किये जायेगें।

नोट-उपरोक्त यातायात व्यवस्था आवश्यक सेवाओ पर लागू नही होगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *