Breaking News

धर्म भूषण उपाधि से पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली को उनके सामाजिक धार्मिक कार्यों के लिए पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने धर्म भूषण उपाधि से सम्मानित किया शंकराचार्य ने कहा पं सुरेन्द्र शर्मा बबली समाज व धर्म सेवा में अग्रसर रहते इन्होंने सनातन धर्म संस्कृति के प्रसार में अहम भूमिका निभाई है तथा राष्ट्र की उन्नति के प्रति सदैव समर्पित भाव से लगनशील रहते हैं इस अवसर पर पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने श्रद्धेय शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का आभार व्यक्त किया और कहा मैं सदैव सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहूंगा इससे पहले भी समाज रत्न अवार्ड राजधानी रत्न अवार्ड सनातन रक्षक अवार्ड ब्राह्मण सम्राट ब्राह्मण रत्न ब्राह्मण गौरव मानव शान अवार्ड जैसे अनेकों अवार्ड से सम्मानित हुए हैं। सामाजिक धार्मिक संगठनों ने पं सुरेन्द्र शर्मा बबली को इस सम्मान के लिए बधाई दी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *