Breaking News

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, जटाशंकर, गोरखपुर तथा गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय के सहयोग से लीलावती देवी हीरालाल इण्टर कालेज, पतरा बाजार में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों किया जाना यह बताता है अब लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता आ रही है। यह समाज के लिए रक्त की कमी से जूझ रहे उस व्यक्ति के लिए प्रकाश पुंज है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति रक्तदान करके मानवता की अभीष्ट श्रेणी में स्थापित होने का गौरव प्राप्त करता हैं और इसके साथ ही एक रक्तदाता के रक्तदान करने से चार लोगों के प्राणों की रक्षा भी की जाती है। डॉ अग्रवाल ने इस अवसर पर गुरु द्वारा श्री गुरु सिंह सभा के श्री जसपाल सिंह और जगनैन सिंह नीटू को धन्यवाद दिया और कहा की भविष्य में भी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर के लिए ऐसे ही प्रयास होते रहने चाहिए।
आज के रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से सचिन कुमार, शोभा देती, रामखेद प्रसाद, नामेंद्र राजभर, सीमा, महेन्द्र गुप्ता, मो इरसाद अहमद, विजय बहादुर सिंह, रूमा सिंह, प्रतिभा सिंह, बिंद्रेश कुमार सहित 35 रक्तदाताओं ने शिविर में रक्तदान किया।
आज के रक्तदान शिविर महत्वपूर्ण भूमिका में डॉ चन्द्रशेखर सिंह, रंजना त्रिपाठी, प्रांजल तिवारी, सूरज, अरविन्द, बबलू , मिथलेश ,आनन्द चौधरी प्रमुख रूप उपस्थित रहे लगभग 40 व्यक्तियों ने रक्तदान में भाग लिया।
इस अवसर को सफलता प्रदान करने में ब्लड बैंक तकनीशियन अमित मिश्रा चंद्रेश्वर निधि सन्दीप गूँजा एवं आयुषी की भूमिका प्रमुख रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *