Breaking News

डा.सूरजप्रकाश आयोग्य केंद्र में 40 ने किया रक्तदान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में भारत विकास परिषद् एवं तेरापंथ युवक परिषद् फरीदाबाद द्वारा विशाल रक्त दान का आयोजन किया गया। इस शिविर में 40 लोगों ने रक्त दान किया। इस शिविर में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त विक्रम सिंह जी उपस्तिथ रहे। उन्होंने वृक्षारोपण किया और इस संस्था द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया और उन्होंने इस संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र से प्रोजेक्ट चेयरमैन राज कुमार अग्रवाल अशोक गोयल,प्रदीप पड़िआ, दिनेश गर्ग,अनिल गुप्ता,सुनील गर्ग,एसएन बंसल,राकेश गुप्ता,ट्रस्टी सज्जन जैन (चेयरमैन इंडो ऑटो टेक लिमिटेड ) संदीप मित्तल,उमेश अरोड़ा उपस्तिथ रहे। तेरा पंथ युवक परिषद् फरीदाबाद से विवेक बैद ( प्रेजिडेंट ) राजेश जैन ( पूर्व प्रेजिडेंट )और रोशन एवं संजीव बैद भी उपस्तिथ रहे। भारत विकास परिषद् द्वारा संचालित आरोग्य केंद्र में सभी सुविधाएं बहुत कम दरों पर दी जा रही है। प्रोजेक्ट चेयरमैन राज कुमार अग्रवाल ने बताया की इस संस्था में गरीब से गरीब लोगों का इलाज़ किया जाता है। उन्होंने बताया की शहर वासियों के लिए इस सेंटर में मेमोग्राफी और इएनटी की सुविधा बहुत ही जल्द शुरू कर दी जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0005 1

जिला बार प्रधान बॉबी रावत का अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी ने किया स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विवेक रावत उर्फ बॉबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *