Breaking News

महावीर गोयल सर्व सम्मति से चुने गए फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिले के पत्रकारों की एक आम बैठक शुक्रवार को नीलम-बाटा रोड़ स्थित होटल डिलाईट ग्रांड में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार महावीर गोयल को फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों, चैनलों एवं बेव पोर्टल के पत्रकारों ने फूल मालाओं से गोयल का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान महावीर गोयल ने सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होते है,आज के समय में पत्रकारिता करना किसी चुनौती से कम नहीं है और ऐसे में पत्रकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एसोसिएशन कार्य करेंगी। वहीं समय-समय पर कार्यशाला व सेमिनार के माध्यम से उन्हें उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। महावीर गोयल कहा कि सभी सदस्यों को संगठित करके वह आगे बढ़ेंगे और समय-समय पर सरकार से भी पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। बैठक में दैनिक ट्रिब्यून से देशपाल सौरोत,दैनिक भास्कर से धीरेंद्र राजपूत,भोला पाण्डे, पंजाब केसरी दिल्ली से राजेश नागर,विराट वैभव से खेमचंद गर्ग,नवभारत टाइम्स से ओमदेव शर्मा,हिन्दुस्तान से सुभाष शर्मा, अमर उजाला से कैलाश गठवाल धनंजय चौहान,पायनियर से राजेश पुंजानी,ओनिका माहेश्वरी, नम्रता,आज समाज से संदीप पाराशर,पंजाब केसरी टीवी से पूजा शर्मा,एनडीवी से विनीश कुमार,नरेंद्र शर्मा जी न्यूज, हिन्दुस्तान एक्सप्रेस से मनोज तोमर,उदय भास्कर से पंकज गर्ग,अटल हिन्द से योगेश गर्ग ईटीवी भारत से प्रेम खान,जनता टीवी से शिवम शर्मा,संजय गुप्ता, सुनील चौधरी,सुरेश गौतम,दिनेश भारद्वाज,पुष्पेंद्र राजपूत,धर्मेन्द्र राजपूत,फोटोग्राफर शिव कुमार, मनजीत सिंह,संदीप गठवाल, श्याम सुंदर,योगेश अग्रवाल, , जितेंद्र बैनीवाल,भावना पाठक सहित विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों एवं बेवपोर्टलों के पत्रकार मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *