Breaking News

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया जाएगा सरदार पटेल की गन मैटल मूर्ति का अनावरण:सीमा त्रिखा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशनुसार एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर तथा भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश के ऊर्जावान अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भारत के सार्वधिक लोकप्रिय प्रधानमत्रीं नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को पूरा भारतवर्ष सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहा है। इसी श्रृंखला में 17 सितंबर को शाम 5:00 बजे पटेल चौक एसजीएम नगर में भारत के स्वाधीनता संग्राम में अपनी भूमिका निभाने वाले एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष की 562 रियासतों को एकीकरण कर अखण्ड भारत की नीव रखने वाले भारत के प्रथम ग्रहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 9 फूट ऊंची गन मैटल की मूर्ति का अनावरण किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर शिरकत करेंगे,जबकि विशिष्ठ अतिथी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़खल की लोकप्रिय विधायिका सीमा त्रिखा करेंगी। श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि देश के जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त व्यक्ति के घर की रसोई तक दस्तक देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस पूरे भारतवर्ष में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। अंत्योदय की भावना के तहत देश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाले तेजस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह एवं हर्ष है। मजदूरों, ग्रामीणों व बहनो,बेटियों की आवाज बुलंद करने वाले सभी के हितैषी मां भारती के सपूत नरेन्द्र भाई मोदी के जन्म दिवस के उपल्क्ष्य में शनिवार को सरदार बल्लभ पटेल की मूर्ति का अनावरण होगा। विधायिका ने सभी शहरवासियों से अनुरोध किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *