Breaking News
IMG 20220910 163138

कलयुगी दादी ने अपने नाती को बेरहमी से पिटा

Ibn24×7news
महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनरा गांव में एक दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिल दहल जाएगा। आप यह कल्पना भी नहीं कर सकते की एक दादी अपने 5 साल के मासूम नाती की ऐसी भी पिटाई कर सकती है लेकिन यह सच है और यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है । दरअसल सोनरा गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश जिसकी पत्नी अंगिरा जो गूंगी है वह अपने मायके में चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी टोला पथरदेवा में लगभग 5 साल से रहती है लेकिन मासूम बच्चा अपने पिता और दादी के साथ सोनरा गांव में ही रहता है ।

बताया जा रहा है कि मासूम बच्चे का पिता भी मंदबुद्धि है । मासूम बच्चे की दादी किसी बात पर अपने नाती से इतना नाराज हो गई कि उसकी बेरहमी से डंडे से पिटाई करने लगी ।दादी का मन नहीं माना तो पानी में डूबा डूबा कर मासूम बच्चे की जमकर पिटाई की । इस बेरहम तरीके से पिटाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है जहाँ इसकी सभी लोग निंदा कर रहे हैं वही वायरल वीडियो को पुलिस संज्ञान में लेते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई है । रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *