Breaking News

बड़े ही धूमधाम के साथ निकली गणेश प्रतिमा की डोल

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महाराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत बनी समस्त गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से डोल निकालकर किया जा रहा है ।

बताते चलें कि इस वर्ष विभिन्न समितियों ने गणेश प्रतिमा बनाई हुई थी और श्रद्धा के साथ विधिपूर्वक इस का पूजन भी किया था। हिंदू कल्याण मंच समिति ने सिसवा महाराज के नाम से गणेश जी की लंबी मूर्ति बनाई थी ।राम जानकी मंदिर ,प्रेम चित्र मंदिर तथा अन्य तमाम जगहों की प्रतिमाएं आज सिसवा स्टेट चौक ,गोपाल नगर, रेलवे स्टेशन तथा तथा कस्बे के प्रमुख गलियों से होकर निकली सभी लोग भक्ति गानों पर झूम रहे थे ।

 

 

गणपति बप्पा मोरिया के नारों से पूरा सिसवा शहर गूंज रहा था।

इस दौरान कई थानों की पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद थी। मूर्ति विसर्जन के इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र, सीओ सुनील दत्त दुबे, थानाध्यक्ष मनोज राय, चौकी प्रभारी नीरज राय, मीरा बाई वार्ड नंबर 25 के सभासद एडवोकेट अश्वनी रौनियार, राजन विश्वकर्मा ,जितेंद्र वर्मा, हिंदू कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ,नितेश श्रीवास्तव ,पत्रकार संदीप मिश्रा ,कौशलेंद्र प्रताप सिंह ,विकास जायसवाल ,शंभू मद्धेशिया व कृष्ण मुरारी सिंह सहित निचलौल, बरगदवा, ठूठीबारी, सिंदूरियां थाना की पुलिस, एलआईयू व ट्रैफिक पुलिस मौजूद रही।

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *