Breaking News

एसआई अजय कुमार व उनकी टीम ने नशीली दवाओं के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Ibn24×7news
महाराजगंज
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली के धर्मौली ग्राम में काली मंदिर के समीप मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव के  नेतृत्व में  उप निरीक्षक अजय कुमार व पुलिस टीम द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके पास 168 की संख्या में  स्पास्मो प्रॉक्सीवान प्लस की कैप्सूल्स बरामद किया गया । पकड़े गए उक्त अभियुक्त की पहचान सहबान उम्र (24) पुत्र सैयद निवासी ग्राम धर्मौली थाना ठूठीबारी के रूप में हुई  ।बताते चलें 686 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स के रैकेट के खुलासा होने के बाद भी इस तरह से नशीली दवाओं की बरामदगी चिंता का विषय है जिसमें पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्यवाही तो कर रही है लेकिन फिर भी ऐसे  मामले विचलित करने वाले है ।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि स्थानीय मुकदमा संख्या 130/2022 धारा 8/22 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना  किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *