Breaking News

686 करोड़ी कुख्यात ड्रग माफिया की संपत्ति डीएम के आदेश से कुर्क

Ibn24×7news
महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित 686 करोड़ी ड्रग माफिया गोविंद गुप्ता की संपत्ति की आज कुर्की की गई । बताते चले कि विगत 1 वर्ष पूर्व ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गडौरा जमुई ग्राम से 686 करोड़ की अवैध  नशीली दवाओं की बारामदगी से पूरा प्रदेश दहल गया था जिसके सरगना के रूप में कुख्यात ड्रग माफिया गोविंद गुप्ता का नाम उजागर हुआ था ।

IMG 20220831 WA0026लगभग एक वर्ष पूर्व से ही लंबे समय से चल रहे इस प्रकरण की विवेचना के बाद गोविंद गुप्ता की  इस अवैध मादक पदार्थों के व्यापार से अर्जित की गई संपत्ति पर प्रशासन का हंटर चला  । अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद को जमीन पर उतारने के लिए ड्रग माफिया गोविंद गुप्ता की 13 लाख 75 हजार  की दो पहिया व चार पहिया वाहन  और उसकी पत्नी और बेटे के नाम से ली गई भगवानपुर की जमीन कीमत तकरीबन 1368608 रुपए को जब्त कर लिया गया।

IMG 20220831 WA0025इस दौरान उपजिला अधिकारी निचलौल सत्य प्रकाश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक निचलौल सुनील दत्त दूबे , ठूठीबारी कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव, श्याम सुन्दर तिवारी (विवेचक) प्रभारी निरीक्षक चौक आदि मौजूद रहे ।इस दौरान सीओ निचलौल द्वारा  ड्रग माफिया पर हुई कार्यवाही व उसके हस्र का वर्णन बड़े व्यंगात्मक ढंग से किया गया  जिससे आस पास लोगो का हुजूम उमड़ा रहा ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *