Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 30 at 5.30.24 PM

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू के किसानों का बैठक सम्पन्न

मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन जिला मिर्जापुर के कार्यकारिणी की बैठक सहकारी समिति घुरहूपट्टी, मिर्जापुर के परिसर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता कंचन सिंह फौजी जिलाध्यक्ष और संचालन वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव ने किया जिसमें जनपद के चारों तहसीलों लालगंज, मड़िहान, सदर और चुनार के अध्यक्षों के द्वारा की सूची दी गई और 12 ब्लॉक, लालगंज, हलिया, सिटी, कोन, पहाड़ी, छानबे, मझवा, जमालपुर, नारायनपुर, राजगढ़, सीखड़, पटेहरा, के अध्यक्ष से कार्यकारणी की सूची जिलाध्यक्ष के द्वारा मांगी गई। संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय सदस्य बनना जरूरी है, प्रत्येक सक्रिय सदस्य के लिए 25 सदस्य बनाना जरूरी हैं, किसानों की दशा के लिए सरकारे जिम्मेदार हैं, इस दशा को सुधारने के लिए सभी किसानो को एकजुट होना चाहिए।

कार्यकारिणी के बैठक के पूर्व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी मिर्जापुर को जिले के समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन प्रेषित किया जो इस प्रकार हैं

बाढ़ व सूखे से प्रभावित किसानों की खरीफ की फसल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है इसके लिए रु 20000 प्रति बीघा की दर से क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाए और कृषि ऋणों की वसूली बंद की जाए पिछले वर्ष 2021 में हुए बाढ़ से फसलों की क्षतिपूर्ति जिन किसानों को नहीं मिल पाया है उन्हें पिछला व वर्तमान क्षतिपूर्ति दिलाया जाय। किसानों के कृषि ऋण खाद बीज कीटनाशक दवाएं किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण माफ किया जाए और किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया जाए।

बाढ़ से गिरे मकानों की क्षतिपूर्ति डेढ़ लाख रुपए दिया जाए या गिरे हुए मकानों का निर्माण कराया जाए। बाढ़ से प्रभावित किसानों गरीबों की फसलें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं इसलिए उन्हें भोजन या अनाज सहायता के तौर पर मुहैया कराया जाए ताकि अपना जीवन निर्वहन कर सके। गांव में रहने वाले पशुओं के चारे की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई जाए। गंगा नदी के किनारे बसे हुए गांव के कटान रोकने की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए जैसे शिवपुर से शेरपुर तक आदि। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क दवाओ व चिकित्सा की व्यवस्था कराई जाए। बटाई पर जो किसान जमीन लेकर खेती कर रहे हैं उनके लिए भी जो फसल क्षति हुई है मुआवजा छतिपूर्ति उनको दिया जाए।

 

गंगा नदी का पानी घटने पर सड़कों की मरम्मत जर्जर तार व खंभे ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कराई जाय। जनपद मिर्जापुर को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों को सहायता मुहैया कराई जाए। क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाई जाए। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग SH 5 पर अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थाई अवैध टोल प्लाजा को हटाया जाए। 8स दौरान प्रदेश सचिव सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, युवा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, जिला उपाध्याक्ष अवधेश नारायण सिंह, सुखनंदन दूबे,शिवप्रसाद सिंह, जिलासचिव रामसिंगार सिंह, तहसील अध्यक्ष ई बीडी सिंह, अंबिका सिंह, श्यामलाल मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल चौरसिया, रामबृक्ष सिंह, बृजराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सत्यकेतु मौर्या, नगर अध्यक्ष फागू चक्रवर्ती, अहरौरा नगर अध्यक्ष रामबिलाश सिंह, महिलाजिलाध्यक सावित्री देवी, विष्णु यादव, घूरे प्रसाद जिला संगठन मंत्री, भोला गिरी, छन्नू सिंह, राजनारायण दूबे,शिवशंकर दूबे, सियाराम सिंह पूर्वप्रधान, रामचंद्र यादव, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र प्रसाद तिवारी आदि किसान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *