Breaking News
Screenshot 20220826 230350 1

इनरव्हील “होराईजन” क्लब ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव व एक जरूरतमंद को ई-रिक्शा दिया

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। 26 अगस्त, इनरव्हील होराईजन क्लब की महिलाओं ने गोरखपुर स्थित रंगरेज़ा होटल में धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया। उत्सव में क्लब की अध्यक्षा सविता टिबडेवाल जी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उत्सव में बढ़-चढ़कर आनंद लिया जिसमें लोगों ने हरे रंग के वस्त्र पहने, श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित भजन हुए, लोगों ने कई प्रकार के खेल खेले, रस की टीम आई जिन्होंने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। क्लब की सदस्यों व उनके बच्चों ने भी मिलकर डांस किया। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा अग्रवाल, रितिका चौधरी, शिखा अग्रवाल, स्वाति कक्कर, मनप्रीत इस सखियों ने मिलकर भव्य उत्सव का आयोजन किया तथा कार्यक्रम में ही जरूरतमंद व्यक्ति को उसके जीवन यापन के लिए उसे रोजगार स्वरूप ई-रिक्शा भी दिया गया। कार्यक्रम में क्लब की एडिटर प्रीति चाँदवासिया भी उपस्थित रही और कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *