Breaking News
IMG 20220823 162220

सड़क व नाली बनवाने की हुयी मांग

Ibn24×7news
महराजगंज
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व वनटांगिया गांव के लोगों ने डीएम को मांग पत्र देकर वनटांगिया गांवों में आरसीसी मार्ग व नाली बनवाने की मांग की है।

विदित रहे कि सड़क नहीं बनने से बारिश में लोगों का जीवन नरक जैसा हो गया है।बताते चले कि ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य व भाकिूय जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र साहनी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट भवन पहुचकर मांग पत्र के माध्यम से बताया कि लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत लालपुर व कल्याणपुर में वनग्राम, अचलगढ़ व तिनकोनिया पड़ता है। इन गांवों का रास्ता कच्चा और खराब है। रास्ता इतना खराब है कि गांव में एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में यहां आरसीसी सड़क व नाली का निर्माण शीघ्र कराया जाए। वनटांगिया गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा भी नहीं है। इसे भी पूरा कराया जाए। इस दौरान कुसमावती, दीनानाथ, वंशीधर, श्रीराम, राम आसरे, शंभू, वीरेंद्र, इंद्रजीत व पवन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *