Breaking News

देवरिया – महुआडीह पुलिस द्वारा चोरी की एक मोवाईल व 2910 रुपये नगद मय असलहे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुभाष चंद्र देवरिया

दिनांक 17-08.2022 की रात थाना महुआडीह क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चोरी की घटना कारित किया गया था,जिसके संबन्ध में वादी मैनुद्दीन अली पुत्र मुन्शी अली जनपद देवरिया की तहरीर के आधार पर थाना महुआडीह पर मु0अ0सं0-216/2022 धारा-392,506 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिफ्तारी हेतु एवं अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.08.2022 को थानाध्यक्ष महुआडीह जनपद देवरिया मय हमराही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय की टीम के संयुक्त प्रयास से आज दिनांक 19.08.2022 को अवरही तिराहे व पकड़ी वीरभद्र के मध्य स्थित पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम व पता 1.रोहित पुत्र राजू निवासी ग्राम कोटवा बसावन टोला हेतिमपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया 2.दिलीप पुत्र लोरिक सिंह निवासी ग्राम कोटवा बसावन टोला हेतिमपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया वताया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 01 अदद मोबाइल फोन ,2910 रुपये नगद तथा 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल बरामद कर कब्जे में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
1.रोहित पुत्र राजू निवासी ग्राम कोटवा बसावन टोला हेतिमपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया
2.दिलीप पुत्र लोरिक सिंह निवासी ग्राम कोटवा बसावन टोला हेतिमपुर थाना महुआडीह

बरामदगी का विवरण–

  1. 01अदद बिबो मोबाइल फोन ,
  2. 2910 रुपये नगद
  3. 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01अदद जिंदा कारतूस
  4. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साईकिल
    गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण–
    01.डा0 महेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष महुआडीह जनपद देवरिया।
  5. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्र थाना महुआडीह जनपद देवरिया।
  6. उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्य थाना महुआडीह जनपद देवरिया।
  7. का0 श्यामनरायन पाण्डेय थाना महुआडीह जनपद देवरिया।
  8. का0 विनय प्रजापति थाना महुआडीह जनपद देवरिया।
  9. का0 आशीष कुमार थाना महुआडीह जनपद देवरिया।
  10. का0 मो0 चाँद साहव थाना महुआडीह जनपद देवरिया।
  11. का0 विनोद यादव थाना महुआडीह जनपद देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *