Breaking News

देवरिया – शहीदों का बलिदान व संघर्ष हम सभी के लिये प्रेरणादायी:कृषि मंत्री

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुभाष चंद्र

देवरिया(सू0वि0) 14 अगस्त

रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर आज शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के शहादत दिवस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी 14 वर्ष की अल्पआयु में ही देश के लिये जो शहादत दी वह एक अनुपम मिशाल है। उनका यह बलिदान स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मणीय तथा सभी के लिये प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि देसही देवरिया क्षेत्र के नौतन हथिया गढ के रहने वाले रामचन्द्र विद्यार्थी महात्मा गांधी के आह्वान पर भारत छोडो आन्दोलन में कूद पडे तथा 14 अगस्त अपने साथियों संग देवरिया कचहरी पहुॅच कर अंग्रेजो का झंडा यूनियन जैक उतार कर भारतीय झंडा लहराया। अंग्रेजी हुकूमत के परगना अधिकारी उमाराव सिंह ने गोली चलाने का आदेश दिया। अंग्रेजो की गोली से रामचन्द्र विद्यार्थी के अलावा सोहदरापट्टी के सोना उर्फ शिवराज सोनार, पैकौली गांव के बन्धु उर्फ धिन्हू तथा कतरारी के गोपी मिश्र शहीद हो गये थे। आज इन शहीदों के शहादत दिवस पर हम नमन करतें है।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि अनगिनत शहीदों के बलिदान, त्याग व संघर्ष से देश को स्वतंत्रता मिली है। हम सभी को इनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिये। विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान हमारी आने वाली पीढियों में भी देश भक्ति की भावना जागृत करती रहेगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह, ईओ नगरपालिका रोहित सिंह, नायब तहसीलदार धर्मवीर, अम्बिकेश पाण्डेय सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *