Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिसवा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाला।
शहीदों को याद करते हुए देश की आजादी के लिए सर्वत्र अर्पण करने वाले महापुरुषों को याद किया गया।
नगर पालिका परिषद सिसवा के पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद शर्मा निवर्तमान जिलासचिव राकेश सिंह ऊर्फ़ रिंकु सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन प्रांगण में एकत्रित हुए।
यहां से कार्यकर्ताओं का जत्था हाथ में तिरंगा लेकर कस्बे में भ्रमण किया। सपा नेता प्रमोद शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सब मिलकर शहीदों एवं महापुरुषों को याद कर रहे हैं।
सबका उत्तरदायित्व है कि जिनके बलबूते हमने स्वतंत्रता प्राप्त की उन्हें याद किया जाए तथा उनके बताए गए रास्ते पर चला जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश महंगाई भ्रष्टाचार से पूरी तरह से परेशान है। सपा के कार्यकर्ता क्रांति दिवस मनाते हुए महापुरुषों को की शहादत को याद कर रहे हैं। निवर्तमान जिलासचिव सपा नेता राकेश सिंह ऊर्फ़ रिंकु सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत के प्रत्येक निवासी के दिलों में एक अलग स्थान रखते है। इस दिवस का एक अलग महत्व है। समाजवादी का प्रत्येक कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारत माता के वीर सपूतों को नमन कर रहा है। उन्होंने सभी से हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अहमद,नुरुल हक,नगर अध्यक्ष बशिष्ठ यादव,अशोक पाण्डेय,आनन्द जायसवाल, नौशाद अहमद,राकेश शर्मा,पप्पू गौड़,सोनू खरवार,पप्पू विश्वकर्मा,मंगलेश राणा,बिजली भारती व छोटू यादव सहित समस्त कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र