Breaking News

अनवरत 54 वर्षो से प्राचीन शिव मंदिर ठूठीबारी पर नौ दिवसीय अखण्ड संकीर्तन की परंपरा का निर्वहन कर रहे है कस्बे के लोग मन्दिर के पुजारी आचार्य पंडित दयाशंकर पाठक ने पूरे रीति रिवाज के साथ वैदिक मंत्रोच्चार कर शुरू कराया अखण्ड संकीर्तन

Ibn24×7news team
ठूठीबारी महराजगंज
अनवरत पाँच दशक चार वर्षों से प्राचीन शिव मन्दिर ठूठीबारी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

IMG 20220811 WA0015ईस पर्व को मनाने के लिए मन्दिर समिति के द्वारा नौ दिवसीय अखण्ड संकीर्तन का आयोजन होता चला आ रहा है।श्रावण मास के चतुर्दशी तिथि को रात में 11.30 बजे से यह अखंड संकीर्तन प्रारम्भ हो कर भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को भगवान के जन्म होने के बाद सम्पन्न होता है।जन्माष्टमी के दिन पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं से सजा कर पूरे नगर के लोग बड़े ही धूमधाम से भगवान के जन्मोत्सव का पर्व मनाते है।

IMG 20220811 WA0016 1बताते चले की जन्माष्टमी के दिन सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना प्रारम्भ हो जाता है।मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया जाता है।संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा तरह तरह की मनमोहक झांकिया दिखाई जाती है जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहता है।इस प्रकार जन्माष्टमी को रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है।उसके बाद संकीर्तन मण्डल के सदस्यों द्वारा सोहर आदि मंगलाचरण गाकर इस अखण्ड नौ दिवसीय संकीर्तन का समापन किया जाता है।कल संकीर्तन प्रारम्भ होने के पावन अवसर पर मन्दिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हरीलाल निगम, राधेश्याम निगम, हरीशंकर निगम, राजकुमार रौनियार, सुभाष चन्द्र मद्देशिया,विवेक गुप्ता, दिनेश रौनियार,पवन रौनियार, अतुल रौनियार, कृष्णमोहन रौनियार, राजेश कुमार गुप्त,राकेश निगम, संतोष रौनियार, राजेश निगम, छेदीलाल वर्मा,नंदलाल निगम,राजेन्द्र रौनियार, दीलिप मद्देशिया व मनोज रौनियार सहित तमाम लोगो के साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *