Breaking News

फरीदाबाद – डालसा ने न्यायालय परिसर में लगवाया वैक्सीनेशन शिविर: सीजेएम सुकिर्ती गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह के दिशा-निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में न्यायालय परिसर में कोविड-19 के बचाव के लिए वैक्शीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। वैक्शीनेशन कैम्प की अध्यक्षता सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुकिर्ती गोयल ने की। जबकि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय गुप्ता व अन्य चिकित्सा अधिकारी गण मौजूद रहे। वैक्शीनेशन अभियान के टीकाकरण में कोर्ट परिसर में आए वादीगण कोर्ट स्टाफ व अधिवक्ताओं ने वैक्सीन लगवाई। वैक्शीनेशन कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला बार एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान के पी तेवतिया,एसएमओ कम वैक्शीनेशन अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.मान सिंह,संदीप पाराशर सचिव,संजय गुप्ता अर्चना गोयल व बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य व अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *