Breaking News

मोबाइल लुटेरे को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20220724 WA0051

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। तरंग क्रॉसिंग के पास मोबाइल लूट करने वाले फरार अभियुक्त रामप्रवेश यादव पुत्र स्वामी नाथ यादव निवासी जलालगढ़ थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज गिरफ्तार किया उसके पास से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल रेडमी 9 बरामद हुआ, जिसका पूर्व से मु0अ0सं0 136/22 धारा 392 भादवि थाना स्थानीय पर पंजीकृत है।
06.06.2022 को सुबह 07.33 बजे वादिनी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 136/22 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ, विवेचना के क्रम में चेकिंग के दौरान शास्त्री चौक से रामप्रवेश यादव पुत्र स्वामी नाथ यादव निवासी जलालगढ़ थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ पर बताया कि साहब पिछले महीने मै एक व्यक्ति से लिफ्ट मांगकर उसकी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर जा रहा था रास्ते मे गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास हमारी मोटरसाईकिल एक आटो को ओवरटेक किया तो मैने देखा कि आटो मे एक लड़की किनारे पर बैठकर अपनी मोबाइल को चला रही थी। रास्ते मे मोटरसाईकिल चला रहे व्यक्ति पुल के नीचे उतरने के बाद गाड़ी रोककर अपना हेलमेट उतारकर सड़क के किनारे पान थूकने लगे, तब हमने देखा कि पीछे से वह आटो आया और हम लोगो को क्रास करके आगे बढ़ गया। पान थूकने के बाद वह व्यक्ति फिर से अपना हेलमेट लगाकर मोटरसाईकिल स्टार्ट कर चलने लगे तो तरंग ओवरब्रिज के पास आगे जा रहे उस आटो को पुनः क्रास किये तो मैने पीछे से एक झटके मे उस लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया। मोटरसाईकिल चलाने वाले व्यक्ति को कुछ पता नही चला पाया। मै यातायात तिराहे से पहले गेट नं0 7 पर उतरकर रेलवे स्टेशन पर चला गया और वहीं से ट्रेन पकड़कर अपने घर चला गया।
गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर थाना कोतवाली उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थाना कोतवाली का0 अशोक कुमार थाना कोतवाली का0 राजकुमार थाना कोतवाली महिला आरक्षी सरिता जायसवार थाना कोतवाली
हे0का0 प्रमोद कुमार सिंह थाना कोतवाली महिला आरक्षी आराधना सिंह थाना कोतवाली, गोरखपुर सम्लित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *