Breaking News

आर्बीटेशन के निष्पादन व वादों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु हुयी प्री-ट्रायल बैठक

Ibn24×7news
महराजगंज
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में  जनपद न्यायाधीश  के निर्देशानुसार आर्बीटेशन के निष्पादन वादों के अधिकाधिक निस्तारण जनपद न्यायाधीश,  जय प्रकाश तिवारी के आदेशानुसार उनकी अध्यक्षता में कल दिनांक-23.07.2022 को अपरान्ह 01ः30 बजे प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज, श्रीमती आस्था श्रीवास्तव, शाखा प्रबन्धक, श्रीराम ट्रान्सपोर्ट,  शिवम ओझा, मुख्य प्रबन्धक, श्रीराम ट्रान्सपोर्ट,  अवनीश राय, श्रीराम सिटी के प्रतिनिधि  नन्दकिशोर श्रीवास्तव, श्रीराम सिटी यूनियन प्रा0लि0 के प्रतिनिधि  गुड्डू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्तागण क्रमशः  हेमन्त कुमार पाण्डेय,  ज्योति कुमार श्रीवास्तव व  अखिलेश पटेल उपस्थित हुये।

IMG 20220723 WA0049उक्त बैठक में  जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा समस्त अधिकारीगण/अधिवक्तागण से अपेक्षा की गयी कि वे अपने-अपने स्तर से आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित करावें, जिससे लोक अदालत का आयोजन सफल हो सके। उक्त लोक अदालत की आगामी प्री-ट्रायल बैठक दिनांक-25.07.2022, 30.07.2022 व 04.08.2022 को आहूत की गयी है जिससे अधिकाधिक निस्तारण का प्रयास किया जायेगा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वे उक्त तिथियों को उपस्थित होकर आयोजन का भरपूर लाभ उठावें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *