Breaking News

फरीदाबाद – प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: पर्वतीय कॉलोनी के पास स्थित नंगला एनक्लेव वन में तीन बच्चों की मां ने पड़ोस में रहने प्रेमी के साथ मिलकर गुरुवार रात सोते समय गला रेतकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान मूल रूप से पलवल निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है। कारण था ना प्रभारी राजेश बागड़ी ने बताया कि देवेंद्र पत्नी व तीन बच्चे के साथ नगला निकले पार्ट वन में रहते थे। वह वेल्डिंग करने का काम करते थे। पत्नी सुनीता का पड़ोस में रहने वाला ऑटो चालक इमाम खान के साथ प्रेम प्रसंग था। इसके बारे में देवेंद्र को पता चल गया था। गुरुवार रात इमाम ने सोते समय देवेंद्र की गर्दन पर चाकू से वार किए। सुनीता ने पति के पैर पकड़ कर रखा था। हत्या के बाद प्लास्टिक के बैग में शव रखकर इमाम ने अपने बाथरूम में छुपा दिया।
➡️ रितिक के पिता ने ही दी पुलिस को सूचना
थाना प्रभारी के अनुसार सुबह जब आरोपी इमाम खान का पिता बाथरूम में गया तो उन्होंने शव देखा। उन्होंने तुरंत रक्त के शेर सारन थाने को फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। तुरंत शव को कब्जे में ले लिया गया। साथ ही आरोपी इमाम खान और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया।
➡️ लोगों ने 5 घंटे तक लगाया जाम
मृतक देवेंद्र के बहनोई मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने वीके चौक पर धरना देकर जाम लगा दिया। वह करीब 5 घंटे तक सड़क पर बैठे रहे। सभी आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे थे। लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की गई। जब नहीं माने तो पुलिस ने बीके चौक की यातायात पर दूसरे मार्ग पर डायवर्ट कर दिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *