Breaking News

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों में बांटी गई दवाइयां

IMG 20220720 WA0097

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

 

गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली क्षेत्र के राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को पिपरौली स्थित सरस्वती देवी इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली के तरफ से एल्बेंडाजोल दवा का वितरण किया गया। पिपरौली सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवानंद मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आज से शुभारंभ हो रहा है। जिसके तहत इसकी रोकथाम के लिए एल्बेंडाजोल दवा का वितरण समस्त छात्र -छात्राओं के बीच किया जा रहा है, जिससे इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच्चों का रोकथाम किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह,राज गौरव सिंह, डॉ एस के वर्मा, डॉ पवन यादव, शिव बहादुर यादव ,ओम शिवेंद्र भारती, रमाकांत सिंह, सहित समस्त छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *