Breaking News

चैनपुर माइनर में कभी भी समय से नही पहुँचा पानी

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
नहर विभाग की लापरवाही के कारण अरविंद सिंह ने एक लिखित तहरीर देकर बताया है कि उनकी खेती सिसवा ब्लाक के ग्रामसभा चैनपुर में स्थित है, जो कि नहर के किनारे ही है लेकिन नहर विभाग द्वारा कभी भी नहर की सफाई न होने से फसल सुख रही है। नहर में पानी आता है लेकिन चैनपुर माइनर तक कभी भी पानी नहीं जाता है। इस बाबत शिकायत करने पर जे०ई० व मेठ द्वारा उल्टी सीधी बाते की जाती हैं। आई०जी०आर०एस० के माध्यम से उन्होंने इस बात शिकायत की थी और निस्तारण हेतु अधिशासी अधिकारी महराजगंज को निस्तारण दिया गया है लेकिन उनके द्वारा भी आई०जी०आर०एस० का कोई महत्व नहीं है जबकि जे०ई० साहब से टेलिफोन तथा मिलकर जुबानी बात भी हुयी। उनके द्वारा यह स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि आपको जहाँ भी शिकायत करना है, शिकायत करें। जब विभाग में शिकायत हेतु धन आता ही नहीं है, तो सफाई का कार्य कहाँ से होगा। उनके द्वारा पानी पहुँचाने की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। शासन की मंशा के विपरीत उक्त अधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कर सरकार को बदनाम करने का कार्य किया जाता है। मौके की जाँच करवाकर उक्त अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही न्यायोचित है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *