Breaking News

फ-वाहन चोर आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान के द्वारा अरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन मूल रुप से पलवल के गांव दूधोला का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी गांव झाड़सेतली में किराए पर रहता है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ के बस स्टैण्ड से थाना शहर बल्लबगढ के पीओ के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2020 में थाना शहर बल्लभगढ़ में 27 दिसम्बर को मोटर साईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसको आरोपी ने बेच दिया था। बेची हुई मोटरसाइकिल सहित खरीदने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को बरामद कर ली गई थी। जिसमें आरोपी माननीय अदालत द्वारा पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी ने पूछताछ में थाना मुजेसर के क्षेत्र में सीएनजी ऑटो चोरी करने की वारदात को 23 जून को अंजाम दिया था। आरोप से ऑटो बरामद कर लिया गया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी के 2 मुकदमें पलवल में तथा 1 थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज है।आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *