Breaking News

फरीदाबाद – सिवर का ढक्कन खुला छोडने पर मेनहोल मे गिरने से गाय की मृत्यु, कम्पनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 में कंपनी मालिक द्वारा सिवर लाइन के ढक्कन खुला छोड़ने पर,मेन हॉल में गाय गिरी हुई मौत मामले में सुचना कन्ट्रोल रूम से इआरवी 203 की टीम को मिली। सुचना पर डॉयल 112 ईआरवी की टीम और पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर देखा कि सिवर लाइन का ढ़क्कन खुला हुआ है। जिस से एक नीले रंग का पाइप निकला हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिवर में एक गाय गिरने गई है। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई मौके पर चौकी इंचार्ज सेक्टर-8 अश्वनी कुमार तथा थाना प्रबंधक सेक्टर-7 तथा नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहां उपस्थित लोगो की सहायता से गाय को सिवर से निकाला गया जो गाय मर चूकी थी। मौके पर पशुओं के डॉक्टर सतेन्द्र कुमार को बुलाया। गाय का पोस्टमार्टम कराकर गाय को पुलिस टीम ने दफनाया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में, एएसआई समय सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों से सिवर ढ़क्कन न खोलने की हिदायत दी तथा नगर निगम अधिकारियों को सिवर लाईन के खुले हुए ढक्कनों को बंद कराने की हितायत दी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *