Breaking News

मेधावीयों का सम्मान ही उनका हौसला बढ़ाता है- डॉ मनोज

IMG 20220710 WA0051

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खोराबार मालवीय नगर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें खोराबार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में बोलते हुए डॉ मनोज जायसवाल ने कहा कि असली प्रतिभाएं तो गांव में छिपी हुई है, इन प्रतिभाओं को कैसे बाहर निकाला जाए वे समाज एवं देश के लिए नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी हौसला सिंह कार्यक्रम संयोजक अर्पित कसौधन शिवम साक्षी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता धीरज राकेश निर्भय सुनील सहित सैकड़ों की संख्या में लोग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *