Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – सरेराह हुई छिनैती, सोने की चैन झपट कर फरार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुबाश चन्द्र देवरिया


सलेमपुर (देवरिया)। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 परशुराम धाम वार्ड निवासी कुंदन कुमार की माता जी की गले मे पहनी हुई सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों सरेराह झपट ली और जब तक लोग जानते वे फरार हो गए।
इस संबंध में कुंदन कुमार द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार कनक कनक स्वीट के पास वार्ड नंबर 11 परशुराम धाम वार्ड में उसका घर है। आज सुबह प्रतिदिन की भांति उसकी माता कालिंदी गुप्ता दरवाजे पर टहल रही थी कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश अचानक आए और गले की लगभग नब्बे हजार की सोने की चैन लेकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के इकट्ठे हो गए। कुंदन ने पुलिस सहायता 112 नंबर पर सूचना दी लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। बता दें कि कुंदन कुमार प्रख्यात कवि साहित्यकार के पौत्र हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *